करगहर (रोहतास) प्रखंड के घोरडीहा में बावनगवा यज्ञ समिति घोरडीहा में सोमवारी के अवसर पर भगवान की जागरण एवं भंडारे की आयोजन किया गया। यज्ञ समिति अध्यक्ष राजबंश सिह के देख रेख में कार्यक्रम शुरू किया गया। आयोजन कर्ता दवेंद्र कुमार उर्फ टिंकू सिंह ने किए। जिसमें बाघे ए भोजपुरी निदेशक क्रांति बाबा के शिष्य विशुन बिहारी ने जागरण की सचालन किये। जिसमें एक से बढ़ कर एक कलाकार भाग लिए नन्द किशोर यादव ने भगवान के दरबार मे एक से एक भक्ति गीत गाये। दूसरे स्थान पर दुर्गा माता के भक्ति गीतों से झूम उठे। उनके बाद अनु भरद्वाज, पूजा कुमारी, सुनील सिंह, अनिल सिंह ने अपने अपने गीतों से दर्शकों का मन मोह लिए दूर दूर के भक्त आये। जलालपुर बड़की खराड़ी, आमवलिया गोंगहरा, बाराडीह, बसडीहा, बेलासपुर गांव के सभी गायक लोग घोरडीहा बावनगांवा रामचरित मानस यज्ञ समिति घोरडीहा के भगवान विष्णु के दरबार मे जुट कर भगवत भजन जागरण के आनंद लिए।