जौनपुर,23 फरवरी (हि.स.)। चंदवक थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क हादसे में साइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।

थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर कनौरा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी डोभी बीरीबारी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान कनौरा ग्राम सभा निवासी मनोज (32) के रूप में की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि कार की टक्कर से एक युवक की मौत हुई है। मृतक की पहचान के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।—————
हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
