सासाराम (रोहतास) भाजपा के सासाराम ग्रामीण मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71 वें जन्म दिवस के अवसर पर सेवा समर्पण 17 सितंबर से लेकर 7 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रम के रूप में सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत खरवानिया गांव में 71 वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया। सासाराम ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उमेश पाण्डेय के नेतृत्व में जिले से ग्रामीण मंडल प्रभारी आचार्य विनोद गोस्वामी के द्वारा 71 वृक्ष का वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। मौके पर प्रदेश नेता विनोद पासवान, प्रखंड मंत्री सनी प्रकाश, नगर अध्यक्ष गीता पाण्डेय, महिला मोर्चा के जिला मंत्री संध्या श्रीवास्तव, हरिनारायण साधु, नंदेश्वर दुबे सहित कई अन्य भाजपा सदस्य मौजूद थे।