मुंबई, 23फरवरी ( हि.स.) ।भारतीय जनता पार्टी ठाणे शहर जिला महिला मोर्चा की तरफ से, कल, 24 फरवरी, 2026 को ठीक 11:00 बजे बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं द्वारा ठाणे रेलवे स्टेशन नंबर 1 प्लेटफॉर्म के पास सतीस ब्रिज के नीचे कांग्रेस के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही बीजेपी महिला मोर्चा प्रमुख ने कांग्रेस के यूथ कांग्रेस के कथित सदस्यों द्वारा की गई निम्न स्तर की राजनीति को बेहद घटिया करार दिया है। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड AI ( एआई) इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस में हमारे देश की तारीफ हो रही है, सभी यूथ कांग्रेस के वर्कर्स ने राहुल गांधी के बेकार सुझाव के अनुसार आधे नंगे होकर अश्लील हरकतें कीं है।उन्होंने बताया कि हम शर्मनाक कृत्य की निंदा करते हैं।उन्होंने एक बार फिर देश का अपमान करने के प्रयास में स्वयं को निम्न स्तर का साबित किया है।

ठाणे बीजेपी के अध्यक्ष संदीप लेले की और से आज जारी बयान में बताया गया है कि ठाणे भारतीय जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में सभी महिला कॉरपोरेटर, सभी मोर्चों, सेल, प्रकोष्ठों की सभी महिला पदाधिकारी, सभी महिला मोर्चा मंडलों की सभी महिला पदाधिकारी, सभी जिला महिला पदाधिकारी, सभी महिला मोर्चा जिला पदाधिकारी मौजूद रहेंगी।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा
