सिलीगुड़ी, 24 फरवरी (हि.स)। सिलीगुड़ी महकमा के फांसीदेवा क्षेत्र के घोषपुकुर में दार्जिलिंग जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को लाखों रुपए की ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम सुरजीत सरकार के है, जो बिधाननगर का निवासी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार,गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार देर रात 27 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के गांधी मोड़ इलाके में संदिग्ध एक मोटरसाइकिल सवार को रोका गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 103 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। जिसके बाद आरोपित को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद ब्राउन शुगर बाजार कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। यह मादक पदार्थ बिधाननगर से घोषपुकुर लाया जा रहा था। पूरे मामले की जांच घोषपुकुर पुलिस फाड़ी द्वारा शुरू कर दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार
