हमीरपुर, 24 फ़रवरी (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में मंगलवार को प्रबंधन विभाग द्वारा केंद्रीय बजट-2026 को समझने के लिए पैनल चर्चा आयोजित की गई। केंद्रीय बजट को समझने के लिए इस पैनल चर्चा में चार विशेषज्ञ ने शिरकत की, जिसमें टिक्कम राम ठाकुर उप आयुक्त राज्य कर और उत्पाद शुल्क (एचपीजीएसटी), डॉ अनिल शर्मा मॉडरेटर जीएसटी और प्रबंधन सलाहकार, अनिल शर्मा चेयरमैन शिमला चैप्टर भारतीय लागत लेखाकार संस्थान और सीए हनीश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ राजेश शर्मा ने की।

उन्होंने सभी विशेषज्ञों को तकनीकी विवि की ओर से स्वागत किया। पैनल चर्चा दो सत्र में आयोजित की। जिसमें विशेषज्ञों ने केंद्रीय बजट के विभिन्न पहलुओं को पहले चरण में एमबीए के विद्यार्थियों को बताया। दूसरे सत्र में विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों को लेकर विशेषज्ञों से केंद्रीय बजट से जुड़े प्रश्न पूछे, जिन्हें विशेषज्ञों द्वारा तर्क के साथ सझया गया। इस मौके पर टाइम्स ऑफ इंडिया चंडीगढ़ के प्रबंधक राकेश सुखेजा, तकनीकी विवि के एमबीए विभाग के प्राध्यापक डॉ मनीष खन्ना, डॉ शुभम, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला
