
सड़क पर भर गया दूषित पानी
शिवसागर (रोहतास) प्रखंड क्षेत्र के पताढी पंचायत अंतर्गत थनुआं गांव में कुछ लोगों के द्वारा दबंगई कर नाली का पानी रोक दिया गया है। जिससे अब प्रदूषित पानी सड़कों पर बह रहा है। जो लोगों को आने जाने में लोगों एवं स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन गांव के कुछ लोगों को विकास पसंद नहीं होता है। गांव वाले चाह भी रहे हैं की नाली खुल जाए लेकिन दबंग के कारण कोई बोल नहीं पा रहा है या हस्तक्षेप नहीं कर पा रहा है। बहुत लोगों का खेत खलिहान भी नाली की पानी से डूबा हुआ है। थनुआं गांव सहित अन्य गांवों के लोगों को भी आने जाने में परेशानी हो रही है।इसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। मिली जानकारी अनुसार गांव के कुछ लोग नाली का पानी बांध को खोलने की कोशिश किया खोला भी गया। लेकिन दबंग द्वारा पुनः बांध दिया गया और धमकी दी कि देख लेंगे। गन्दा पानी बहने के कारण आगंतुकों को समस्या होती है। प्रखंड क्षेत्र के इसी गांव में ही समस्या नहीं है। घटीकन, थनुआ, मलदहा, समहुता सहित दर्जनों गांव का समस्या है।
