फर्रुखाबाद, 25 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में भाजपा प्रदेश संगठन ने तीन मण्डल अध्यक्षों की बुधवार को घोषणा कर दी। यह जानकारी जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अंतर्गत जनपद फर्रुखाबाद के तीन मंडलों क्रमशः अमृतपुर विधानसभा के नवाबगंज एवं फर्रुखाबाद सदर विधानसभा के नगर पूर्वी व बढ़पुर पूर्वी के मंडल अध्यक्षों की घोषणा हुई है। जिसमें नवाबगंज से आदेश राठौर, फर्रुखाबाद नगर, पूर्वी से नरेंद्र आर्य एवं फर्रुखाबाद बढ़पुर पूर्वी से अजय कटियार को मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया है।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar
