गुवाहाटी, 26 फरवरी (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा 3 मार्च को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में निर्मित सरकारी ऑर्किड उद्यान का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर देश-विदेश से आए पर्यटक भी उपस्थित रहेंगे।

लगभग 16 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित इस ऑर्किड उद्यान को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है। उद्यान का उद्देश्य असम की समृद्ध जैव विविधता और विशेष रूप से ऑर्किड प्रजातियों को प्रदर्शित करना है।

राज्य सरकार को उम्मीद है कि इस नए आकर्षण से काजीरंगा में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश
