
शिवसागर (रोहतास) प्रखंड मुख्यालय पर जदयू पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। जिसकी अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष गंगा बिंद ने की। भारत को संविधान देने वाले महान नेता डॉ भीमराव अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव में हुआ था और निधन 6 दिसंबर 1956 को हुआ था। उन्हें वर्ष 1990 में मरणोपरांत भारत रत्न दिया गया। बाबा भीमराव अम्बेडकर एक विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। वहीं जदयू प्रखंड अध्यक्ष गंगा बिंद ने कहा कि मैं महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा भीमराव अम्बेडकर को नमन करता हूं। भारत रत्न बाबा भीमराव अम्बेडकर ने भारत को एक ऐसा प्रगतिशील और सर्वसमावेशी संविधान दिया। जिसने पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधने के साथ साथ देश के हर नागरिक को अपना जीवन संवार कर देश के विकास में भागीदार बनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में गंगा बिंद, सिगासन पासवान, महेंद्र चौधरी, कृष्णा बिंद, श्याम नारायण मिश्र, सुनील पासवान, बिरेंद्र बिंद, जितेंद्र सिंह, उपेंद्र प्रसाद एवं रामप्रवेश बिंद सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।