
सासाराम (रोहतास) राष्ट्रीय जनता दल द्वारा प्रधान कार्यालय पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के जिला अध्यक्ष गिरिराज चौधरी एवं संचालन प्रधान महासचिव राज किशोर सिंह ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल के सभी प्रखंडों के अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उपस्थित हुए। कार्यक्रम का प्रारंभ अंबेडकर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गिरजा चौधरी ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने देश के दबे कुचले लोगों को संविधान के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया। जिला प्रधान महासचिव राज किशोर सिंह ने कहा कि कार्यक्रम की प्रासंगिकता तब होगी जो भीमराव अंबेडकर के विचार को आत्मसात करेंगे। युवा राजद के जिला अध्यक्ष जितेंद्र नटराज ने कहा कि अंबेडकर का संविधान देश को हमेशा मार्गदर्शन करता रहेगा। देशवासियों के ऊपर संविधान के प्रति अटूट आस्था रहनी चाहिए। पटना प्रमंडल के राष्ट्रीय जनता दल के सहायक प्रभारी शिववंत सिंह कुशवाहा ने कहा बाबा साहब ने देश में संविधान के माध्यम से वोट का राज मतलब छोट का राज स्थापित करने का काम किया। उपाध्यक्ष शमशुल हक अंसारी उपाध्यक्ष, साहेब सिंह कुशवाहा उपाध्यक्ष युवा राजद, प्रधान महासचिव लुकमान फरहान, चंद्रशेखर सिंह महासचिव, जय शंकर शर्मा, महासचिव विद्यासागर सिंह, रामजी सिंह, नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता, सचिव हरिनारायण सिंह, प्रखंड अध्यक्ष मुनीर आलम, हरेंद्र सिंह, आर एस मंडल, युवा राजद के नगर अध्यक्ष चांद अशरफ, विनय कुमार यादव, सोनू कुमार यादव, किसान प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष कालिका सिंह सहित कई अन्य उपस्थित थे।