सुपौल, 26 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत भीमनगर स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की बीएसएपी बटालियन 12 और 15 में गुरुवार को पुलिस सप्ताह के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान बटालियन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें अधिकारियों और जवानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

पुलिस सप्ताह के तहत खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में कबड्डी, रस्सी खींच सहित अन्य खेल गतिविधियां शामिल रहीं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य पुलिस बल के जवानों में टीम भावना, शारीरिक सुदृढ़ता और आपसी समन्वय को बढ़ावा देना बताया गया।

डीवाईएसपी वासुदेव राय ने जानकारी देते हुए बताया कि कमांडेंट शशि शंकर कुमार के नेतृत्व में बटालियन मुख्यालय में पुलिस सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों में भाग लेने वाले बच्चों को 27 फरवरी को सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर इंस्पेक्टर नंदकिशोर सिंह, निरंजन प्रसाद, रामाधार बैठा, प्रशिक्षक सीडीआई अशोक सिंह कुटियां, सहायक सीडीआई राम धनी साह, एसआई अशोक कुमार सिंह, एएसआई कपिल देव रजक, हवलदार मेजर कमल कुमार गौर, हवलदार परमानंद चौधरी, हवलदार अंजुम परवेज, हवलदार रमेश चंद्र दिवाकर, हवलदार राजकुमार शर्मा, हवलदार अमित कुमार चौधरी, हवलदार बंगाली राम, सिपाही सिकंदर राम, अखिलेश कुमार सिंह, प्रदीप कुमार यादव, डब्ल्यू शर्मा, परवेज अख्तर, सुनील कुमार, लालकृष्ण आडवाणी, श्रीकृष्णा और महेश कुमार सहित कई अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उत्साह और अनुशासन का वातावरण देखने को मिला तथा सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र
