
- एक युवक घायल
सासाराम (रोहतास) जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के शिवसागर चेनारी पथ पर दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने हथियारों के बल पर एक बाइक सवार को गोली मार कर लूट पाट किया। जिसके बाद घायल युवक को सासाराम के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां डॉक्टरों द्वारा ऑपरेशन कर गोली निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार चेनारी थाना अंतर्गत डिहरियां पंचायत के डुमरी निवासी नीलेश कुमार पिता सुरेन्द्र कुमार अपनी दादी रीना देवी के साथ सासाराम से बाजार कर अपने गाँव डुमरी जा रहे थे। उसी दौरान शिवसागर से निकलते ही चनवा मोड़ के पास अपराधियो ने जो सासाराम से ही पीछा कर रहे थे। ओवरटेक कर दादी रीना देवी के गले में पहने गहने हार और कान में पहने झुमका को छीनने लगे। जिसका विरोध करने पर अपराधियो ने नीलेश को गोली मारकर गहना सहित फरार हो गये। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो अपराधियों ने नीलेश को दो गोली मारी। एक पैर में और दूसरा कमर पर। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगो की मदद से सासाराम अस्पताल ले गई। इस संबंध मे खबर लिखने तक स्थानीय थाना प्रभारी गिरीश कुमार ने कहा कि अभी इस घटना की कोई जानकारी नही दी जा सकती। जांच की जा रही है एवं जांचोंपरांत बताया जायेगा।स्थानीय लोगों की माने तो घटना के वक्त सनसनी फैल गई। जब बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक पर फायरिंग कर के लूट पाट कर रहे थे। शिवसागर थाना जो राष्ट्रीय मार्ग पर है। वहां अपराधियो द्वारा बेखौफ अपराध को अंजाम देना काफी चिंताजनक है।
