सूरत, 27 फ़रवरी (हि.स.)। 18वीं लोकसभा के कार्यकाल के दौरान भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से ‘भारत-दक्षिण अफ्रीका पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप’ का गठन किया गया है। इस ग्रुप में सूरत के सांसद मुकेश दलाल सहित कुल 11 सदस्यों को शामिल किया गया है।

इस फ्रेंडशिप ग्रुप का मुख्य उद्देश्य भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच संसदीय संवाद को मजबूत करना, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना और द्विपक्षीय सहयोग को नई दिशा देना है।

इस पहल के माध्यम से दोनों देशों के सांसदों के बीच सकारात्मक और रचनात्मक संवाद को गति मिलेगी, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संबंध और अधिक मजबूत होने की उम्मीद है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे
