
चेनारी (रोहतास) नगर पंचायत चेनारी स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय भरनदुऑ के प्रधानाध्यापक पेवंदी ग्राम निवासी 58 वर्षीय अजय राम की आकस्मिक मौत हो गई। घटना मंगलवार के रात की बताई जा रही है। उन्होंने रात में खाना खाकर सोया उसके बाद सुबह में नहीं जगे तो परिजनों ने जाकर जाकर देखा तो अपने बेड पर मृत पाए गये। आशंका है कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। सेवानिवृत्ति में केवल डेढ़ साल ही बचा था। इस घटना की खबर जैसे ही विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के परिवार एवं चेनारी के लोगों को मिली पूरे चेनारी में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सभी लोग इस घटना से हतप्रभ है।