
पटना / भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार प्रदेश के द्वारा पटना के कारगिल चौक पर भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी सहित सभी निधन अफसर को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी सूरज पांडेय व अनिल साहनी ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा अध्यक्ष कार्यक्रम प्रभारी कुमार राघवेंद्र ने कहा कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत एक महान व्यक्ति थे। उनका योगदान भारत के लिए बहुत बड़ा था। चाहे वह म्यानमार में घुसकर उग्रवादियों को सफाया करना हो या पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक हो सभी में उनका योगदान अहम था। यह हम सभी भारतीयों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। हम सभी भारतीय भगवान से प्रार्थना करते हैं कि हेलीकॉप्टर क्रैश में जो भी हमारे अफसर दुर्घटना के कारण निधन हो गए हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुभाष खत्री, कुलभूषण, राजीव सिन्हा, विकास मेहता, श्याम कुमार, राहुल कुमार, संजय चंद्रा सहित अन्य लोग शामिल थे।
