महासमुंद, 27 फरवरी (हि.स.)। महासमुंद पुलिस ने जिले में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को कार में ओडिशा से अवैध गांजा भरकर मध्यप्रदेश लेकर जा रहे तस्करों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली। कार्रवाई में 35 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 17 लाख से अधिक रुपए बताई जा रही है, थाना सिंघोडा क्षेत्र का मामला है।

नेशनल हाइवे 53 पर रेहटीखोल से कार में अवैध गांजा की तस्करी की सूचना पर नाकेबंदी की गई। एंटी नारकोटिक्स फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की टीम ने कार को रुकवाकर पूछताछ की तो युवकों ने अपना नाम पंकज राठौर और हेमंत सिंह तोमर बताया, दोनों मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के निवासी बताया। इस दौरान पुलिस ने कार की तलाशी ली तो पीछे सीट में बने चेंबर में गांजा रखना पाया गया।

पुलिस ने आरोपितों के पास से 17,50,000 रुपये का गांजा और कार जब्त कर लिया गया। दोनों युवकों के खिलाफ अपराध धारा (20बी (दो)(सी), 29 -1) एनडीपीएस एक्ट की तहत कार्रवाई करते गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर
