संझौली(रोहतास)। नवोदय विद्यालय में नामांकन के लिए पंजीकरण को लेकर नवोदय विद्यालय (नवाडी रोहतास) के गणित शिक्षक विकास कुमार , बीआरसी के माध्यम से स्कूलों में जा जाकर शिक्षकों को व बच्चों को , नवोदय विद्यालय द्वारा आयोजित होने वाले परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की जानकारी दे रहे हैं। शिक्षक कुमार ने बताया कि नवोदय विद्यालय में अधिक से अधिक लड़कों का नामांकन हो इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए शिक्षकों व बच्चों को जानकारी दी जा रही है। बीआरसी में उपस्थित शिक्षकों को रजिस्ट्रेशन की जानकारी देने के दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी परमानंद शर्मा ने एक प्रश्न के जवाब में बताया कि , शाम 3:00 बजे बच्चों को स्कूल से छुट्टी देनी है , जबकि शिक्षक शाम 4:00 बजे विद्यालय से प्रस्थान करेंगे। इस एक घंटे के दौरान अगले दिन शिक्षक बच्चों को क्लास में क्या पढ़ाएंगे ऊसकी पाठ टीका विषय वार तैयार करेंगे। कहीं-कहीं से शिकायत मिल रही है कि , शिक्षक बच्चों के साथ ही विद्यालय 3:00 बजे स्कूल छोड़ देते हैं , निरीक्षण के दौरान ऐसा करते जो भी शिक्षक पकडे गए तो उसके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

