संझौली (रोहतास) सैनिक की हेलीकाॅप्टर क्रैश में शहीद हुए देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी व 11 सैन्य अफसरों के आकस्मिक निधन पर शनिवार को सुबह एक निजी शैक्षणिक संस्थान के शिक्षक व छात्र छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दिया। कैंडल मार्च में शामिल छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने ‘जब तक सूरज चांद रहेगा बिपिन रावत तेरा नाम रहेगा’ बिपिन रावत अमर रहे अमर रहे, भारत माता की जय , भारत माता की जय, नारों लगाते हुए छात्र छात्राओं ने पुराना थाना के समीप से आरा सासाराम मुख्य पथ से होते हुए चलते हुए संझौली मुख्य बाजार होकर शिव सरोवर पर पहुंचा। शिव सरोवर तट पर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व समाजसेवी लोगों ने जनरल रावत के तैलचित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर कैंडल जलाते हुए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दिया। उक्त श्रद्धांजलि देने वालो में ज्ञान बिन्दु कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर दीपक, गोपाल, राहुल ,सामासेवी लव मिश्रा, जदयू नेता राजेश कुमार छात्र रागनी कुमारी, रौली कुमारी, राजलक्ष्मी कुमारी, संध्या कुमारी, अनु, पूजा, ऋतु, सुरभी, अंकुश सहित कई लोग शामिल थे।

