बिक्रमगंज (रोहतास) नासरीगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के हरिहरगंज से छापेमारी दौरान देसी दारु को बरामद किया है। इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष मोहम्मद सेराज खान ने बताया कि बिक्रमगंज एसडीपीओ शशि भूषण सिंह के निर्देशानुसार एक विशेष पुलिस की टीम को गठित कर चिन्हित स्थानों पर सशस्त्र बल एवं पुलिस बल के द्वारा छापेमारी कर लगभग 52 लीटर देसी दारु बरामद किया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष मोहम्मद खान ने बताया कि उक्त स्थान से शराब धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। उन्होंने कहा कि इस मामले से संबंधित अज्ञात धंधेबाजों के विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। इस मामले को लेकर स्थानीय पुलिस चिन्हित स्थानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष मोहम्मद सेराज खान, एसआई सुनील कुमार साथ सशस्त्र बल एवं पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

