सासाराम (रोहतास) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन हिंदू जागरण मंच रोहतास जिला इकाई के द्वारा रविवार को ठंड के मौसम की शुरुआत होते ही गरीब, असहाय, बेसहारा, बुजुर्ग की तकलीफ, परेशानी, कष्ट, ठिठुरन को देखते हुए और ठंड से बचाने हेतु गर्म कपड़ों का वितरण चांदनी चौक करवंदिया में किया गया। गर्म कपड़ों में कोट, पैंट, ऊनी चादर, स्वेटर के साथ साड़ी, शर्ट, पैंट, लड़कियों एवं बच्चों के कपड़े का वितरण किया गया। इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री राधेश्याम पांडेय ने कहा कि यह वस्त्र वितरण का कार्य आगे भी चलता रहेगा। हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष सुनील बालाजी ने कहा कि ठंड की शुरुआत होते ही हिंदू जागरण मंच के द्वारा गर्म वस्त्र का वितरण कार्य किया गया है जो आगे भी चलता रहेगा और इस ठंड में किसी बेसहारा, बुजुर्ग, असहाय को ठंड से नहीं मरने दिया जाएगा क्योंकि हिंदू जागरण मंच ने जो सेवा का प्रण लिया है उसे इस ठंड में भी निरंतर करता रहेगा। वस्त्र वितरण करने में प्रदेश मंत्री राधेश्याम पाण्डेय, जिला अध्यक्ष सुनील बालाजी, मंत्री अजय सिंह, संतोष गौंड, संजीव परासर, दिलीप जी इत्यादि लोग शामिल रहे।

