सासाराम (रोहतास) श्री तिलेश्वर नाथ मंदिर तकिया के प्रांगण में श्री शंकर ज्ञान महायज्ञ 2022 के लिए यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। जिसमें श्री शंकर ज्ञान महायज्ञ 2022 की शोभायात्रा, यज्ञ अनुष्ठान, पूजा- पाठ से लेकर प्रसाद वितरण एवं मंदिर के सभी कार्यों की व्यवस्था को लेकर सभी विषयों पर चर्चा की गई। जिसमें सभी पदाधिकारीगण सहित सभी सदस्य मौजूद थे। इस अवसर पर यज्ञ कमेटी के महामंत्री धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा, मंत्री मुरारी सिंह, संरक्षक शशी सिंह, सुभाष सिंह, दारा सिंह राधेश्याम पांडेय, सुनील बालाजी, क्षितिज सिंह, अजय सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, काली पासवान आदि उपस्थित थे।

