बिजनौर, 28 फरवरी (हि.स.)। जिले के शेरकोट थाना क्षेत्र स्थित गांव नंदगांव मार्ग पर शनिवार को नर गुलदार का शव मिला। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

वन विभाग के डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने बताया की मृतक गुलदार की उम्र लगभग 5 वर्ष है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की स्थिति समझ में आएगी। प्रारंभिक जांच में लिप्टिस के पेड़ पर चढ़ने के दौरान नीचे गिरकर गुलदार की मौत हो गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है

———–
हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र
