
बाबूजी को मिले भारतरत्न — कन्हैया सिंह
सासाराम (रोहतास) व्यवहार न्यायालय के निकट कांग्रेसी नेता कन्हैया सिंह नोटरी की अध्यक्षता में विजय दिवस मनाया गया। कन्हैया सिंह नोटरी ने अपने संबोधन में कहा कि आज ही के दिन 16 दिसंबर 1971 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के क्रूर और बर्बर सेना को धूल चटाई थी। 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था। उस समय बाबू जगजीवन राम रक्षा मंत्री थे। श्रीमती इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री थी। बाबू जी ने पाकिस्तानी सेना को छक्का छुड़ा दिए थे। आज ही के दिन इस युद्ध में करीब 93 हजार पाकिस्तानी सेना को भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण करना पड़ा था। आज ही के दिन पाकिस्तान दो भागों में बट गया जिससे बांग्लादेश का उदय हुआ। आज पाकिस्तान से भारत की युद्ध में मिले जीत का ऐतिहासिक दिन है। आज इस युद्ध में मारे गए हमारे देश के वीर सैनिकों को नमन भी किया गया। कन्हैया सिंह ने बाबू जी को भारत रत्न देने की मांग भारत सरकार से की। मौके पर कांग्रेसी नेता कन्हैया सिंह नोटरी, लोकेश तिवारी, बद्री नारायण चौबे, रमेश कुमार पांडेय, प्रभात कुमार सिंह, धनंजय मेहता, राधा प्रसाद सिंह, सगीर अहमद, अली हुसैन इदरीसी, राजेश्वर कुशवाहा, विनोद राय, रामअवतार राय, डॉ जावेद अख्तर, मनोज सिंह, नवल साहू, सुमित कुशवाहा, श्रीश त्रिवेदी, दिलवास अंसारी, जलेश्वर दुबे, शैलेंद्र नाथ ओझा सहित कई अन्य मौजूद रहे।
