जम्मू, 1 मार्च (हि.स.)। रविवार तड़के जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी डोडा जिले में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया।

अधिकारियों ने बताया कि कहीं से किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप का झटका रात एक बजकर 25 मिनट पर महसूस किया गया। अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से पांच किलोमीटर नीचे 33.08 डिग्री उत्तर अक्षांश और 76.17 डिग्री पूर्व देशांतर पर था।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता
