
सासाराम (रोहतास) शाहाबाद सम्मानित समाजसेवी सह बिहार व झारखंड के वरिष्ठ संवेदक पवन सिंह उर्फ मुनमुन सिंह के पूज्य माता जी के श्राद्ध कर्म महुली गांव में आयोजित की गई। जिसमें काफी संख्या में क्षेत्र गणमान्य लोग शामिल हुए। लोगों ने मुनमुन सिंह के माता जी तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने एवं शोक संतप्त परिवार को दुःख सहने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना किया। इस अवसर पर भाजपा बिहार प्रदेश के पूर्व महामंत्री राजेंद्र सिंह, भाजयुमो रोहतास जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, वानी वाटिका के प्रवीन सिंह, समाजसेवी जनमेजय सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह, गोपाल सिंह, मंटू सिंह, पिंकू सिंह, अधिवक्ता बलवंत सिंह, धनंजय प्रताप राय, रबीन्द्र सिंह, पिंटु सिंह, अविनाश जी (होटल बी ए एस), भेड़िया निवासी रवि जी, संतोष सिंह एवं अन्य सम्मानित आदि लोग मौजूद रहे।
