उत्तरकाशी, 02 मार्च (हि.स.)। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनगाड़ के समीप देर रात्रि एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक युवक गंभीर घायल हो गया।

जिला परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात सोनगाड़ के पास स्कूटी सवार सुनील (28 वर्ष), पुत्र हरि, के सिर में गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / चिरंजीव सेमवाल
