
सासाराम (रोहतास) भारतीय जनता पार्टी के सासाराम ग्रामीण मंडल के कार्यसमिति की बैठक शनिवार को आयोजित गई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उमेश पांडेय ने एवं मंच संचालक बृज किशोर सिंह जिला लघु उद्योग प्रकोष्ठ के संयोजक एवं मंडल प्रभारी आचार्य विनोद गोस्वामी के द्वारा किया गया। जिसमें की शक्ति केंद्र एवं प्रत्येक बूथों पर कमेटी जोर देते हुए 25 दिसंबर को स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई जी के जयंती शक्ति केंद्र एवं हर बूथों पर मनाने का टिप्स एवं संकल्प लिया गया। और सभी जिले के पदाधिकारी मोर्चा संयोजक सहसंयोजक एवं प्रत्यक्ष शक्ति केंद्र पर एवं बूथों पर संयोजक बनाए गए। जिसमें गुप्तेश्वर गुप्ता, महामंत्री अशोक साह, महामंत्री बंशीधर सेठ, रजनी कांत उपाध्याय, डॉ कन्हैया मेहता, सुरेंद्र सिंह, अनुसूचित मोर्चा के विनोद पासवान, रविरंजन पासवान अति पिछड़ा अध्यक्ष मदन चौधरी, कमलेश सोनी, रेनू गुप्ता, नंदन सिंह, सत्येंद्र सिंह, अयोध्या सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष शशि बाला कुशवाहा और रंजीत गुप्ता, माधव पांडेय, विंध्याचल सिंह, अक्षय यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
