जलपाईगुड़ी, 2 मार्च (हि.स)। जिले।के नागराकाटा ब्लॉक के बामनडांगा चाय बागान में एक अजीब लेकिन बेहद दुखद हादसा सामने आया है। जंगली हाथी के हमले से बाल-बाल बचने के कुछ ही मिनट बाद एक बाइक सवार की जंगली सूअरों के झुंड से हुई टक्कर से मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। रविवार रात हुई घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। मृतक की पहचान सिधु मांकिमुंडा (60) के रूप में हुई है, जो बामनडांगा चाय बागान के डायना लाइन के निवासी थे।

साथ बाइक से बामनडांगा से टोंडुर की ओर जा रहे थे। बताया गया है कि रविवार रात सिधु अपने दो अन्य साथियों कृष्णा लोहार और अजय मांकिमुंडा के साथ बाइक से जा रहे थे। इस दौरान अंधेरी सड़क पर अचानक एक जंगली हाथी सामने आ गया। बाइक चला रहे कृष्णा ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह हाथी के पास से बाइक निकाल ली। हाथी के खतरे से उबरने के तुरंत बाद कुछ दूरी पर सड़क के बीचों-बीच खड़े जंगली सूअरों से उसकी टक्कर हो गई। जिससे तीनों बाइक से गिर पड़े।

सूअरों के हटने के बाद स्थानीय लोनों ने तीनों घायलों को सुलकापाड़ा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने घायल सिधु मांकिमुंडा को मृत घोषित कर दिया। जबकि चालक कृष्णा लोहार की हालत गंभीर होने पर उन्हें मालबाजार सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रेफर किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम ढलते ही यहां जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है। खराब सड़क और पर्याप्त रोशनी की कमी से ऐसे हादसों का खतरा और बढ़ जाता है। प्रशासन से लोगों ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सड़क पर रोशनी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार
