
शिवसागर (रोहतास) भारतीय जनता पार्टी शिवसागर मंडल कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता शिवसागर मंडल अध्यक्ष संतोष पाण्डेय की। बैठक में सर्व प्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत गाया गया। जिसमें जिला भाजपा के सम्मानित महामंत्री अरूण पाण्डेय एवं जिला कार्यसमिति सदस्य सह कार्यक्रम प्रभारी सह मंडल प्रभारी राधेश्याम पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस बैठक में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए बूथ स्तर तक कमिटी को गठन करने एवं 25 दिसंबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती प्रत्येक बूथ पर सुशासन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मंडल महामंत्री हरिशंकर ओझा, छोटेलाल सोनी, नीरज मिश्रा, संजीव कुमार पाण्डेय, अशोक दूबे, विधा भास्कर चौबे, शत्रुघ्न सिंह, झुन्ना तिवारी, निरंजन कुमार, रामबली सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
