धनबाद, 02 मार्च (हि.स.)। उपायुक्त आदित्य रंजन ने सोमवार को सबलपुर स्थित ओल्ड एज होम में वृद्ध जनों के साथ अबीर-गुलाल और फूलों की होली खेली। उपायुक्त ने सभी को होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। वहीं ओल्ड एज होम के वृद्ध जनों ने भी उपायुक्त को अबीर-गुलाल लगाकर, शुुभकामनाएं और आशीर्वाद दिए।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि उन्होंने इस वर्ष की पहली होली वृद्ध जनों के साथ खेली है। कहा कि राज्य सरकार को अनुरोध करने पर राज्य सरकार ने सबलपुर ओल्ड एज होम को विकसित कर 88 बेड का आश्रम बनाने की योजना तथा ओल्ड एज होम के संचालन के बजट को स्वीकृति प्रदान की है। इस घाेषणा से सभी वृद्ध जनों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

साथ ही कहा बरसात से पहले एक नया बिल्डिंग बनाने की शुरुआत की जाएगी। उपायुक्त ने आश्रम का अच्छे से संचालन करने के लिए पूरी टीम को बधाई दी।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार झा
