
सासाराम (रोहतास) अखिल भारतीय मौर्य शिक्षक सह शिक्षा मंच बिहार के रोहतास, कैमूर, भोजपुर एवं बक्सर जिला का संयुक्त प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन मंच के प्रदेश अध्यक्ष महादेव प्रसाद की अध्यक्षता में तथा संचालन कार्यक्रम के संयोजक एवं मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह तथा समाजसेवी सत्यनारायण स्वामी के द्वारा कुशवाहा सभा भवन सासाराम में किया गया। समारोह का उद्घाटन मंच के संरक्षक एवं पूर्व विधायक अभय कुशवाहा, रामकिशुन महतो, सचिव रामानंद प्रसाद, कोषाध्यक्ष विजय कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। सम्मेलन के संयोजक संजय कुमार सिंह, सह संयोजक उषा सिंह, विकास कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह के द्वारा सम्मेलन में आए सभी विशिष्ट अतिथि, शिक्षक, समाज सेवी को फूल माला, अंग वस्त्र एवं भगवान बुद्ध की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। मंच के संरक्षक अभय कुशवाहा ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि अखिल भारतीय मौर्य शिक्षक सह शिक्षा मंच बिहार सामाजिक एवं मानव कल्याणकारी निबंधित संस्था है जो शिक्षकों एवं समाज के कल्याण में लगा हुआ है। संजय कुमार सिंह ने मंच के संगठन एवं शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि शिक्षकों का समाज सुधार में एक अहम भूमिका होती है, संगठन के माध्यम से वे अपने कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करते हुए एक अच्छे समाज का निर्माण करते हैं। मौके पर रोहतास जिला परियोजना पदाधिकारी सह नजारत उप समाहर्ता भानु प्रकाश सिंह, अजय कुशवाहा, अरविंद मेहता, समाजसेवी संतोष कुमार, संजय मौर्य, डॉ राज किशोर सिंह, अमरीश कुमार, संजय कुमार सिंह, संध्या सिंह, ज्ञानती कुमारी, विजय कुमार सिंह, अपराजिता मेहता, गुलाबचंद सिंह, अंजु सिंहा, संतोष कुमार, विपिन कुमार (बक्सर), रविंद्र प्रसाद सिंह अधिवक्ता, निर्भय सिंह, शिव कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, कमलेश सिंह, संतोष कुशवाहा, हरेंद्र सिंह, विजय कुशवाहा, मंजय सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह, उमेश कुशवाहा, नागेंद्र सिंह (नवादा), राजीव रंजन (नालंदा), प्रतिज्ञा कुमारी, राजू कुशवाहा, रामअवतार मौर्य, राजू कुशवाहा, नागेंद्र सिंह, विश्राम सिंह, अखिलेश मेहता, सुधीर सिंह, अजय मेहता, प्रवीण कुमार सिंह, रामभरत सिंह, सुषमा सिंह, मदन कुमार सिंह, मनोज सिंह, रंजीत कुमार सिंह, सुधीर सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
