सुपौल, 03 मार्च (हि.स.)। नेपाल में संसदीय चुनाव के कारण भारत नेपाल सीमा सील होने के बाद 45 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बीरपुर के अंतर्गत चेक पोस्ट भीमनगर एवं सीमा चौकी भीमनगर के क्षेत्र में द्वितीय कमान अधिकारी जगदीश कुमार शर्मा की उपस्थिति में नेपाल एपीएफ और स्थानीय पुलिस भीमनगर के द्वारा संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सीमा चौकी भीमनगर के कंपनी कमांडर राहुल कुमार सहायक कमांडेंट एवं अन्य बलकार्मिक, नेपाल ए पीएफ के अधिकारी एवं अन्य जवान, भीमनगर पुलिस ने भाग लिया।

मालूम हो कि नेपाल में संसदीय चुनाव को लेकर 72 घन्टे के लिए सीमा सील कर दिया गया है।भविष्य में भी सुरक्षा एवं आपसी सामंजस्य, तालमेल हेतु गश्त अभियान आयोजित किए जाते रहेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र
