मुंबई,04 मार्च ( हि . स.) । महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कुल 62 नागरिक, खाड़ी देशों से भारत में सकुशल पहुंच गए हैं।जिनमें से ठाणे जिले के शहापुर के 23 नागरिक 3 मार्च, 2026 को दोपहर 2 बजे और ठाणे शहर के 3 अन्य नागरिक रात 11 बजे सुरक्षित महाराष्ट्र पहुँच गए है। आज ठाणे जिला सूचना प्रसारण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र सरकार उन अलग अलग देशों के नागरिकों के संपर्क में हैं जो कि मूल भारतीय लेकिन खाड़ी देशों में जन्मे हैं। जहां युद्ध के हालात की कारण वे वहां पर फंसे हुए हैं।राज्य के मुख्य मंत्री देवेन्द्र फडणवीस स्वयं विभिन्न एजेंसियों के संपर्क में हैं उन्होंने राज्य मंत्री गिरीश महाजन से संमन्वय के काम पर ध्यान देने के लिए कहा है।जबकि केंद्र शासन राज्य सरकार के लगातार संपर्क में हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने दुबई में इंडियन पीपुल्स फोरम के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है।यह नबर+ 97150 365 4357हेल्प लाइन नंबर है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा
