जोधपुर, 04 मार्च (हि.स.)। गुर्जर गौड़ ब्रह्माण समाज के आराध्य व न्याय शास्त्र के प्रणेता महर्षि गौतम जयन्ती महोत्सव का शुभारंभ 18 मार्च से होगा। दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ 18 मार्च को ध्वजारोहण के साथ किया जाएा।

गौतम सभा जोधपुर के अध्यक्ष माधोप्रकाश जाजड़ा ने बताया कि ध्वजारोहण के साथ ही सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, शतरंज, कैरम प्रतियोगिता, राइटिंग, चित्रकला, रंगोली, मेहन्दी, मटकी सज्जा व म्युजिकल चेयर सहित अनेक प्रतियोगिता होगी। नेत्र चिकित्सा शिविर के संयोजक झूमरलाल गौतम ने बताया कि महोत्सव के प्रथम दिवस में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा जिसमें डाक्टर विनित आशीष अपनी सेवाएं देंगे। गौतम सभा के मंत्री दुष्यंत राणेजा ने बताया कि गौतम जयन्ती को सुबह विश्वकल्याण के लिए यज्ञ होगा। महर्षि गौतम के पूजा अर्चन के साथ ही मुख्य समारोह आरंभ होगा।जिसमें समाज के प्रबुद्ध जनों का आतिथ्य रहेगा। जयन्ती के एक सप्ताह पूर्व बॉलीबॉल प्रतियोगिता होगी। खेलकूद प्रकोष्ठ के संयोजक महेश सांखी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोलह टीमें भाग लेगी।

गौतम सभा के कोषाध्यक्ष धन्नाराम राणेजा ने बताया कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी वित्तीय वर्ष का आय-व्यय का प्रकाशन अधिकोष पत्रिका का किया गया है जिसका प्रकाशन उत्सव मनाया गया। प्रकाशन उत्सव में अध्यक्ष माधोप्रकाश, मंत्री दुष्यन्त राणेजा, कोषाध्यक्ष धन्नाराम राणेजा, उपाध्यक्ष कुशाल रोहिवाल, उपमंत्री प्रमोद जाजड़ा, प्रचार मंत्री सुरेश जोशी, दुर्गाशंकर जाजड़ा, विक्रम पंचारिया, रामलाल सांखी कार्यकारिणी सदस्य नवनीत शर्मा, जयश्री राणेजा, आशा तिवाड़ी, जशोदा शर्मा, सुमेरचंद राणेजा, महेंद्र उपाध्याय, जगदीश जाजड़ा, राजेश जाजड़ा, पुखराज नाबरिया, प्रकाश राणेजा, नवनीत सांखी, रवि तिवाड़ी, विक्रम उपाध्याय, गोविंद रोहिवाल, जयनारायण सांखी, शिवराज नाबरिया, देवीलाल राणेजा, गोरधन पंचारिया, जगदीश पंचारिया इत्यादि समाज बंधु उपस्थित रहे। प्रकाशन उत्सव के कार्यक्रम का संचालन महेंद्र उपाध्याय ने किया।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश
