
राजपुर प्रखंड-प्रमुख कुंती देवी व उपप्रमुख निर्मला देवी चुनी गयी
बिक्रमगंज (रोहतास) प्रखंड क्षेत्र के स्थानीय नगर परिषद के सभागार भवन में रविवार को नासरीगंज व राजपुर प्रखंड के प्रमुख और उप प्रमुख पद का चुनाव सम्पन्न हुई। रविवार को ही सभी बीडीसी का शपथ ग्रहण हुआ। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। नासरीगंज प्रखंड के लिए प्रमुख और उप प्रमुख दोनों पदों के लिए दो दो लोगों ने नामांकन किया। नामांकन के पश्चात वोटिंग हुआ जिसमें प्रमुख पद के लिए योगेश सिंह को 09 मत मिला जब कि नारद सिंह को 07 मत मिला। इस तरह योगेश सिंह नासरीगंज प्रखंड के लिए प्रमुख पद के लिए निर्वाचित हुए। उप प्रमुख पद के लिए संतोष कुमार और संजू देवी ने नामांकन किया। संतोष कुमार को 09 मत मिला जबकि संजू देवी को सिर्फ 07 मत मिला। वही राजपुर प्रखंड के लिए प्रमुख पद के लिए दो दो लोगों ने नामांकन किया। नामांकन के पश्चात वोटिंग हुआ जिसमें प्रमुख पद के लिए कुंती देवी को 05 मत मिला जबकि चंद्रावती देवी को चार मत मिला। इस तरह कुंती देवी प्रमुख पद के लिए निर्वाचित हुई। उपप्रमुख पद के लिए निर्मला देवी और अमिता देवी ने नामांकन किया। निर्मला देवी को 05 मत मिला जबकि अमिता देवी को 04 मत मिला। इस तरह निर्मला देवी उप प्रमुख निर्वाचित हुई। निर्वाचन पदाधिकारी सह बिक्रमगंज की अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका रानी ने निर्वाचित प्रमुख व उप प्रमुख को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया। प्रमुख पद के चुनाव को लेकर यहां सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। मुख्य पथ पर दोनों ओर बैरियर लगाया गया था। इसके अलावे नगर परिषद कार्यालय के मुख्य गेट के पास भी बैरियर लगाया गया था। दोनों प्रखंडों के प्रमुख व उप प्रमुख बनने के बाद उनके समर्थकों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया।