सिलीगुड़ी, 06 मार्च (हि.स.)। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) मुद्दे को लेकर शुक्रवार से कोलकाता में मुख्यमंत्री बनर्जी धरने पर बैठ रही हैं। उनके इस धरने को लेकर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने तीखा कटाक्ष किया है।

बागडोगरा हवाईअड्डे पर उतरने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सुकांत मजूमदार ने कहा कि मुख्यमंत्री अभी से “अभ्यास” कर रही है। उनके मुताबिक, आने वाले समय में राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी और ममता बनर्जी को विपक्ष की नेता बनकर धरना देना पड़ेगा, इसलिए अभी से अभ्यास करना अच्छा है।
राज्यपाल सीवी आनंद बोस के अचानक इस्तीफे के सवाल पर सुकांत मजूमदार ने कहा कि उन्होंने शारीरिक अस्वस्थता के कारण पद छोड़ा है। फिलहाल नए राज्यपाल की नियुक्ति की गई है, लेकिन वह स्थायी होंगे या नहीं यह आगे पता चलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि नए राज्यपाल की नियुक्ति से पहले गृह मंत्रालय को मुख्यमंत्री से चर्चा करनी चाहिए ऐसी कोई बाध्यता संविधान में नहीं है।
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल के इस्तीफे को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कल एक्स पर पोस्ट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। उल्लेखनीय है कि सुकांत मजूमदार अलीपुरद्वार और कूचबिहार में राजनीतिक सभाओं को संबोधित करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार
