बिलासपुर /रायपुर, 07 मार्च (हि.स.)।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सेंदरी स्थित राज्य के एकमात्र शासकीय मानसिक चिकित्सालय में शुक्रवार शाम को एक मानसिक रोगी द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल प्रबंधन ने कोनी थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोनी पुलिस के अनुसार मरीज लखन लाल साव (35 वर्ष ) पिता स्व ईश्वर साव निवासी ग्राम बरना जिला महासमुंद ने बाथरूम में रोशनदान में गमछा बांधकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने बताया है कि मृतक मरीज मानसिक रूप से अस्वस्थ था और लंबे समय से उसका इलाज सेंदरी अस्पताल में चल रहा था।
बिलासपुर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस मामले में अस्पताल के वार्ड स्टाफ और ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रहा है।अस्पताल प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि मरीज के पास फांसी लगाने के लिए सामग्री कैसे पहुंची और उस वक्त वार्ड स्टाफ कहां था।
हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा
