
संवाददाता, नौहट्टा(रोहतास)। बीजेपी नेता और रोहतास मंडल अध्यक्ष विशाल देव को सामाजिक संगठन अखंड शौंडिक-सुढी समाज का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। रोहतास बाजार निवासी विशाल देव को बिहार प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल ने यह मनोनयन पत्र जारी किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि नवनियुक्त जिलाध्य़क्ष सामाजिक संगठन के विस्तार के लिए कार्य करेंगे। साथ ही समाज हित के लिए सक्रिय रहेंगे। उनके मनोनयन पर समाज के अजय देव, अंबुज साहू सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।
