खूंटी, 07 मार्च (हि.स.)। ब्रह्म विद्या विहंगम योग संत समाज के तत्वावधान में शुक्रवार अक्षर फाउंडेशन के तहत सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्कूल में किया गया, जहां अनाथ बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। विहंगम योग समाज के जितेंद्र कश्यप ने शनिवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कार्यक्रम के दौरान विहंगम योग संत समाज के प्रधान संयोजक जितेंद्र कश्यप ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य का जीवन अत्यंत दुर्लभ है और 84 लाख योनियों के बाद मनुष्य जन्म प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य का कर्तव्य सेवा, सत्संग और साधना से जुड़े रहना है।
इस अवसर पर संत समाज की महिला प्रभारी बर्नाडेट टूटी, महिला सह प्रभारी नीरा हंसा, शांति देवी, फूलों देवी, सहसंयोजक भोज नाग और प्रभारी खुदेश्वर भगत सहित अन्य उपस्थित थे। सभी ने बच्चों को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्या प्रतिमा थाैर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी सक्रिय सहयोग किया।
वहीं संत समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्था समय-समय पर समाज सेवा के विभिन्न कार्य करता है। इनमें रक्तदान शिविर, निशुल्क शिक्षा, गौ सेवा, वृक्षारोपण, गर्भवती महिलाओं को निशुल्क दूध वितरण, असहाय लोगों को कंबल वितरण और अनाथ एवं दिव्यांग बच्चों की सहायता जैसे कार्य शामिल हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने सामग्री पाकर खुशी व्यक्त की। अंत में सभी ने सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज के उपदेशों को याद करते हुए समाज सेवा के कार्यों को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा
