रायपुर, 09 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 विश्वकप जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में न्यूज़ीलैंड को पराजित कर भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीत कर

पूरे देश को गौरवान्वित किया है। यह ऐतिहासिक जीत खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और अटूट संकल्प का प्रतिफल है। भारतीय टीम के सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हृदय से बधाई एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह जीत देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए गर्व और खुशी का क्षण है। भारतीय खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और संघर्ष का ही परिणाम है कि आज भारत ने विश्व क्रिकेट में एक बार फिर अपना परचम लहराया है। उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सहयोगी दल को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल
