जलपाईगुड़ी, 10 मार्च (हि.स.)। जिले के राजगंज ब्लॉक के बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत के आमबाड़ी इलाके में नई पक्की सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास मंगलवार को राजगंज के विधायक खगेश्वर राय ने किया। यह सड़क सिलीगुड़ी–जलपाईगुड़ी डेवलपमेंट अथॉरिटी के आर्थिक सहयोग से बनाई जाएगी।

जानकारी के अनुसार, बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत के पोस्ट ऑफिस मोड़ से आमबाड़ी चिंतामोहन उच्च विद्यालय होते हुए परिमल चौधरी के घर तक सड़क बनाई जाएगी। इसके अलावा हेमो कुमार प्राथमिक विद्यालय से भोरेर आलो थाना तक करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क के निर्माण पर लगभग 58 लाख रुपये खर्च होने की बात कही गई है।
इस मौके पर बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत के प्रधान समिजुद्दीन अहमद, अंचल अध्यक्ष विजय दास, दिपेन प्रमाणिक, तुषार दत्त सहित कई स्थानीय नेता और इलाके के निवासी मौजूद रहे। काफी समय से इस क्षेत्र की सड़क की हालत खराब थी। नई पक्की सड़क बनने से स्थानीय लोगों के आवागमन में काफी सहूलियत होने की उम्मीद है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार
