हिसार, 10 मार्च (हि.स.)। शहर के दयानंद कॉलेज

में हिंदी व संस्कृत विभाग की ओर से होली व बैसाखी के उपलक्ष पर सूक्ति लेखन व चित्रांकन
प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता
शर्मा के तत्वावधान में हुआ। इस प्रतियोगिता में काफी संख्या में विद्यार्थियों ने
अपनी कला व प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य
डॉ. विक्रमजीत सिंह रहे। उन्होंने मंगलवार काे कहा कि विद्यार्थियों की कला व प्रतिभा को निखारने
के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं बहुत जरूरी है। हिंदी चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम
स्थान स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा याशिका ने, द्वितीय स्थान स्नातक द्वितीय वर्ष की
छात्रा प्रीति ने, तृतीय स्थान स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा निशा ने प्राप्त किया।
हिंदी सूक्ति लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा संजू
ने, द्वितीय स्थान स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा वंदना ने, तृतीय स्थान स्नातक द्वितीय
वर्ष की छात्रा प्रीति ने प्राप्त किया। चित्रांकन प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की
भूमिका हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. संतोष रानी, डॉ. सुमन बाला व अमरनाथ ने
निभाई। सूक्ति लेखन प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. सुरेंद्र बिश्नोई,
डॉ. सुमंगला वशिष्ठ व डॉ. माया ने निभाई।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर
