बिलासपुर 10 मार्च (हि.स.)। जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्यालय में अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्राप्त 4 आवेदकों के आवेदन के छानबीन के क्रम में 7 दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। यदि आवेदक के परिवार के कोई भी सदस्य शासकीय सेवा में कार्यरत हो अथवा किसी प्रकार के अपराधिक या न्यायालीन मामले उनके विरूद्ध लंबित हो तो इसकी जानकारी उक्त समयावधि में बंद लिफाफे में या स्वयं कार्यालय में उपस्थित होकर जानकारी दे सकते है।

डीईओ ने आगे आज मंगलवार काे बताया कि कोटा ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला कन्या रतनपुर में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत स्व. राजेश कुमार दुबे के परिवार से उनके पुत्र गौरव कुमार दुबे ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है। इसी प्रकार शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गिरधौना में शिक्षक एल.बी. के पद पर कार्यरत स्व. लालचंद साहू के पुत्र देव कुमार साहू, शासकीय प्राथमिक शाला बेलटुकरी में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत स्व. सतीश कुमार देवांगन की पत्नी सुनीता देवांगन एवं प्राथमिक शाला मंजूरपहरी में प्रधान पाठक पद पर कार्यरत स्व. भगत नारायण गंधर्व के परिवार से उनकी पत्नी राजकुमारी गंधर्व ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है। आवेदकों के संबंध में जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कक्ष क्रमांक 25 पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग में निर्धारित अवधि में दिया जा सकता है। विलंब से प्राप्त दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल
