अररिया 10 मार्च(हि.स.)। फारबिसगंज के कटहरा स्थित विद्या भारती लोक शिक्षा समिति से सम्बद्ध सुलोचना देवी डॉ डीएल दास शिशु मंदिर एवं बालिका विद्या मंदिर का सोमवार को प्रबंधकारिणी समिति के सचिव शिवनारायण दास भानु और लोक शिक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रकाश प्रसाद ने निरीक्षण किया।निरीक्षण उपरांत शैक्षणिक माहौल को सुदृढ़ बनाने को लेकर आचार्यों के साथ बैठक की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन कुमार ने अधिकारियों का परिचय कराते हुए विद्या भारती की भूमिका की चर्चा करते हुए विषय प्रवेश कराया।

सचिव शिवनारायण दास भानु ने आचार्यों को संबोधित करते हुए कहा कि लगन व मेहनत के साथ अपना लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने वाला विद्यार्थी हमेशा आगे बढ़ता है। अतः अपना लक्ष्य निर्धारित कर नियमित दिनचर्या का पालन करना चाहिए। विद्या मंदिरों के छात्रों ने देश भर में अपने समाज का नाम रोशन किया है। उन्होंने आगे कहा कि विद्या मंदिरों में बालक और बालिकाओं के सर्वांगीण विकास को केन्द्रित कर शिक्षा दी जाती है। छात्रों में श्रेष्ठ संस्कार स्थापित होना विद्या मंदिर का लक्ष्य है।क्रिया आधारित शिक्षा से प्रतिभाओं को आगे बढ़ावा देना है, जिससे समाज को नई दिशा प्राप्त हो सके। कदम से कदम मिलाकर सकारात्मक सोच के साथ विद्यालय को प्रगति पथ पर आगे ले जाने एवं समाज में इसकी प्रतिष्ठा को स्थापित करने का आह्वान किया। बच्चों के गुणात्मक विकास हेतु ठोस पहल करने पर बल दिया।
मौके पर आचार्य अरविंद कुमार दास, संतोष कुमार दास, अशोक कुमार,अजय कुमार राय,अखिल कुमार झा, आचार्या रिया कुमारी, शबनम देवी, सुषमा कुमारी के साथ साथ अन्य आचार्य आचार्या उपस्थित रहे। इससे पूर्व संगठन मंत्र के साथ बैठक प्रारंभ हुई।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर
