हाथरस, 10 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में आवारा कुत्तों और बंदरों के काटने से घायल हुए 100 से ज्यादा लोग उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ( सीएचसी ) पहुंचे। इन सभी मरीजों को चिकित्सा कर्मियों द्वारा एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी इंचार्ज डॉ. सुमित चौहान ने बताया कि इन दिनों कुत्तों और बंदरों के काटने के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसके कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी है। सभी मरीजों को समय पर टीका लगाया जा रहा है। अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
————–
हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना
