फतेहपुर, 11 मार्च (हि.स)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में जहानाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार/बुधवार की दरमियानी रात अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ नायब तहसीलदार ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन को टीम के साथ पकड़ लिया गया।

नायब तहसीलदार प्रतिमा द्विवेदी ने बताया कि क्षेत्र में करीब 20 दिनों से लगातार अवैध खनन होने की शिकायत मिल रही थी। इसी क्रम में बीती देर रात जहानाबाद थाना क्षेत्र के पनिहा नाला के पास मिट्टी का अवैध खनन किए जाने की शिकायत पर प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए खनन में लगे दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी को पकड़ लिया। पकड़े गए वाहनों को जहानाबाद थाने में खड़ा कराया गया है।
मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है और अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।———–
हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार
