By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: ”स्लीपर सेल के माध्यम से देशभर में हिंसा व आतंकी हमले की हो रही साजिश ”
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > क्षेत्रीय > ”स्लीपर सेल के माध्यम से देशभर में हिंसा व आतंकी हमले की हो रही साजिश ”
क्षेत्रीयसमाचार

”स्लीपर सेल के माध्यम से देशभर में हिंसा व आतंकी हमले की हो रही साजिश ”

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2022/07/17 at 3:50 AM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published July 17, 2022
Share
SHARE

पाकिस्तान, बांग्लादेश व अन्य इस्लामिक देशों से नेटवर्क चला रहा था पकड़े गए आतंकी

* पटना एसएसपी ढिल्लो ने किया सनसनीखेज खुलासा

 

 

पटना : फुलवारीशरीफ से देश में हिंसा और नफरत फैलाने की रची गई बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) दफ्तर पर छापेमारी के 3 दिन बाद पुलिस ने मुनीर कॉलोनी से स्लीपर सेल के रूप में रह रहे मरगूब अहमद दानिश उर्फ ताहिर को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध आतंकी मुनीर गया जिले के बिथो शरीफ का रहने वाला है। उसके तार पाकिस्तान और बांग्लादेश से जुड़े हैं। वह वाट्सएप ग्रुप के जरिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और अन्य इस्लामिक देशों से नेटवर्क चला रहा था। पीएफआई से जुड़े तीन संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद चौथे की फुलवारी से गिरफ्तारी से पुलिस महकमे के साथ ही जांच एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। साल 2023 में थी देश में बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश थी। एटीएस के साथ मिलकर पुलिस इस साजिश का पर्दाफाश करने में जुटी है। गुप्त मैसेज को डिकोड किया जा रहा है।

एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि गजवा-ए-हिंद के नाम से बनाए गए दो वाट्सएप ग्रुप और मैसेंजर के जरिए देश में हिंसा फैलाने की साजिश रची जा रही थी। साथ ही कश्मीर में हो रही आतंकवादी घटनाओं का वीडियो अपलोड कर लोगों को भड़काने का काम भी किया जा रहा था। उसके ग्रुप में पाकिस्तान और बांग्लादेश के 181 लोगों के जुड़े होने का पता चला है।

मोबाइल में देश व संप्रदाय विरोधी कार्य के मिले साक्ष्यगिरफ्तार संदिग्ध आतंकी के कब्जे से जब्त मोबाइल में देश और संप्रदाय विरोधी कार्य करने के साक्ष्य भी मिले हैं। पुलिस ने गिरफ्तार मरगूब से कड़ी पूछताछ की। बाद में उसे अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरविंद कुमार सिंह की अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में 26 जुलाई तक के लिए बेऊर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उसके संपर्क व ग्रुप में जुड़े रहे लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

पाकिस्तान से जुड़े हैं तार, फैजान से होती थी बात
एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए संदिग्ध का कनेक्शन पाकिस्तान से है। पाकिस्तान के फैजान नामक संदिग्ध से उसकी हर दिन बात होती थी। इसके साक्ष्य मरगूब के जब्त मोबाइल में मिले हैं। पाकिस्तान का फैजान गजवा-ए- हिंद का एडमिन है। बाद में उसने फुलवारी के मरगूब को भी ग्रुप का एडमिन बनाया। 2016 से ये वाट्सएप, ईमेल के माध्यम से लोगों के संपर्क में हैं। इनके तार आतंकी संगठनों से जुड़े पाए गए हैं। मोबाइल में कई पाकिस्तानी नंबर भी मिले हैं। इनके मैसेज देश, संप्रदाय विरोधी, भड़काऊ, आपत्तिजनक, गैरकानूनी और पूरी तरह असंवैधानिक हैं।

वाट्सएप डीपी पर भारत के नक्शे पर लगा था पाक झंडा
मरगूब के कब्जे से कश्मीर से जुड़े कई भड़काऊ और आतंकी गतिविधि के वीडियो मिले हैं। उसके वाट्सएप डीपी पर भारत के नक्शे को हरे रंग से रंगकर पाकिस्तानी झंडा लगाया गया था। गजवा-ए-हिंद कश्मीर का एक संगठन है। जिसका कमांडर साल 2017 से 2019 तक आतंकी मूसा रहा था। मूसा के 2019 में मारे जाने के बाद अब इब्राहिम इसका कमांडर है। मरगूब की गिरफ्तारी इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है।

दुबई में 14 साल तक नौकरी कर चुका है मरगूब
एसएसपी के मुताबिक गिरफ्तार मरगूब साल 2006 से 2020 तक दुबई में नौकरी कर चुका है। 2021 में कोरोना लॉकडाउन में वह पटना आया। इसके बाद फुलवारी के मुनीर कॉलोनी में रहकर स्लीपर सेल के रूप में काम करने लगा। वह वस्तानिया और फोकानिया की डिग्री हासिल कर चुका है।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: dehri news, PATNA NEWS
GOVINDA MISHRA July 17, 2022 July 17, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

रालोमो “संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार”महारैली को लेकर हुई बैठक
क्षेत्रीय समाचार
पाकिस्तान को भारत की सख्त चेतावनी-संघर्ष विराम तोड़ा तो देंगे तगड़ा जवाब
राष्ट्रीय
प्राईवेट स्कूलों से बेहतर कर रहे है सरकारी स्कूल के बच्चे – जिप सदस्य सुदामा राम
क्षेत्रीय समाचार
सासाराम में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 501 मामले निबटाये गये
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?