डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। नगर थाना क्षेत्र के कुंवर सिंह चौक पर एक चालान से दो बार बालू परिवहन करते खनन विभाग ने चार ट्रकों को जब्त किया है। इस संबंध में नगर थाने में शनिवार को प्राथमिक की दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार खनन निरीक्षक ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि शुक्रवार की रात नगर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह चौक पर बालू लदे ट्रकों की जांच की गई। ट्रक संख्या यूपी 67 ए टी 2135 के चालान की जांच की गई। उक्त ट्रक पर डालमियानगर के मकराइन घाट से बालू लोड कर वाराणसी की ओर जा रहा था ।चालान की जांच से पता चला कि वह मकराइन घाट से 29 फरवरी को 6.49 बजे सुबह को निर्गत है। जिसकी वैधता 1 मार्च की सुबह 6.49 बजे तक थी।घाट से वीर कुंवर सिंह चौक पहुंचने में 16 घंटे लगे । शिवसागर टोल प्लाजा से जांच से से पता चला कि उक्त ट्रक 1 मार्च की रात 9 .50 बजे पुनः जिले में प्रवेश किया है । पुराने चालान पर दुबारा परिवहन किया जा रहा था।
वही ,बी आर 45 जीबी 1122 की जांच की गई ।कटार बालू घाट से 29 फरवरी को 11 बजे दिन में निर्गत है ।कटार बालू घाट से सात किमी की दूरी तय करने में इसे 13 घंटे लगे ।शिवसागर टाल से जांच में पता चला की यह ट्रक 29 फरवरी को 6 बजे शाम को जिले में प्रवेश किया है । जबकि ,बालू लदे ट्रक संख्या बी आर 04 क्यू 3634 की जांच में पता चला कि इसका चालान मकराइन बालू घाट से 29फरवरी 7.21 बजे सुबह का निर्गत है ।उसी दिन यह ट्रक शिवसागर टाल से 8.45 बजे वाराणसी की ओर गया है ।उसी रात 21.05 बजे रात जिले में प्रवेश किया है । एक ही चालान पर दुबारा बालू का परिवहन किया जा रहा था।

वही ,यूपी 67ए टी 2511 की जांच में पता चला की 29 मार्च को कटार बालू घाट से प्रात 9.06 बजे चालान निर्गत किया गया ।उसी रात यह वाहन शिवसागर टोल से 9.05 बजे पुनः जिले में प्रवेश किया ।उसी चालान पर दुबारा बालू का परिवहन किया जा रहा था ।इस ट्रक के पकड़े जाने के बाद इसके मालिक प्रतिनिधि ने अपने को राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा के मीडिया प्रभारी जय कुमार ने मोबाइल पर खान निरीक्षक व वरीय अधिकारियों को धमकी दी ।कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया गया। खनन निरीक्षक संजीव रंजन ने एक चालान पर दुबारा परिवहन कर खनन राजस्व की क्षति पहुंचाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है ।

