घटना को अंजाम दे अपराधी हुए फरार

मृतक के चाचा ने दर्ज करायी नामजद
प्राथमिकी

अपराधियों के लिए सुरक्षित जोन बनता जा रहा बिक्रमगंज
बिक्रमगंज(रोहतास) स्थानीय थाना क्षेत्र के धावां पुल समीप करीईयवा बाल जेल रोड़ स्थित छोटी नहर पास अपराधियों ने 11 दिसंबर की शाम एक व्यक्ति की गोली मार की हत्या कर दी। वही घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने बाइक सहित व्यक्ति की शव को नहर में फेंक फरार हो गए। जबकि घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक व्यक्ति जो भोजपुर जिला के तरारी प्रखंड क्षेत्र के सिकरहटा थाना निवासी तुलसी पाण्डेय का लगभग 30 वर्षीय पुत्र मृतुन्जय पाण्डेय बताया जाता है।
जिसकी हत्या 11 दिसंबर को करीब 5 बजे शाम में अपराधियों ने करीईयवा बाल जेल रोड़ मुख्य सड़क के नहर समीप गोली मार कर दी। दूसरी तरफ इस घटना जानकारी देर शाम परिजनों को मिलते ही वह बिक्रमगंज थाना पहुंच बताया कि मृत्युंजय सुबह में अपने घर से अपनी हौंडा साइन बाइक लेकर बिक्रमगंज में अपनी वोटर आईडी सुधरवाने के लिए घर से कहकर निकला था। जिसकी पूर्व से ही गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश चल रही थी। जिसको लेकर उन्होंने ही इसकी गोली मार हत्या कर दिया है।
जिस हत्या मामलें में तरारी प्रखंड
थाना-सिकरहटा , जिला-भोजपुर निवासी मृतक के चाचा कृष्ण मुरारी पाण्डेय ने बिक्रमगंज थाना में हत्या मामलें में अपने ही गांव के तीन नामजद चंदन पाण्डेय , उदय नारायण उर्फ उधारी पाण्डेय ,पिता-स्व० गुपेश्वर पाण्डेय , कुनाल पाण्डेय, पिता-उधारी पाण्डेय सहित दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है। दूसरी तरफ इस घटना की जानकारी मिलते ही बिक्रमगंज एसडीपीओ शशि भूषण सिंह व थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पंहुच शव को कब्जे में लेते हुए हत्या मामलें की छानबीन शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल सासाराम भेजा दिया गया है। जबकि इस घटना के संबंध में एसडीपीओ शशि भूषण सिंह ने बताया अपराधियों ने मृतक के सीर व पेट में गोली मार घटना को अंजाम दिया। जिन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है।
